SIWAN : बिहार के सीवान जिले में एक युवक को गला दबाकर मार डालने का मामला सामने आया है। घटना हसनपुर की है। मृतक की पहचान एमएच नगर थाने के प्रिंस कुमार सोनी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनी बुधवार की शाम से घर से गायब था। रात करीब 12 बजे उसके भाई के नंबर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह उसकी लाश खेत से मिली। रंगदारी नहीं के कारण ही उसे मार डाला गया।
थाने के ठीक सामने मिली लाश
परिजनों ने बताया कि मृतक प्रिंस के मोबाइल से ही उसके भाई के नंबर पर 5 लाख रंगदारी देने की मांग की गई थी। गुरुवार की सुबह थाने के ठीक सामने मुख्य सड़क के पास खेत से लाश मिली। घटना की जानकारी के बाद एमएच नगर थाने की पुलिस ने मृतक प्रिंस कुमार के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह लगता है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाले जा रहे हैं। हत्या के पीछे जो भी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्गज हारे, देखें…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…
इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान
इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश
इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :टैक्सपेयर्स को लगेगा तगड़ा झटका!, खत्म हो सकती है Old Tax Slab व्यवस्था
इसे भी पढ़ें :अब किपैड फोन से भी कर सकेंगे ऑनलाइन लेन-देन, जानिये कैसे…
इसे भी पढ़ें :बेपटरी हो गई बोगियां, देखें कैसे…












