spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब किपैड फोन से भी कर सकेंगे ऑनलाइन लेन-देन, जानिये कैसे…

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : आरबीआई ने एक ऐसी डिजिटल सेवा शुरू की है, जिससे बिना इंटरनेट वाले फोन से भी लोग ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। आरबीआई के इस कदम को डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। मंगलवार को आरबीआई ने “यूपीआई 123 पे” सेवा शुरू की है। मौके पर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब तक यूपीआई की सेवाएं मुख्य रूप से स्मार्ट फोन में ही उपलब्ध है, जिससे निचले तबके के लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-2022 में अब तक यूपीआई लेन-देन 76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 41 लाख करोड़ रुपये था। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी. रवि शंकर ने कहा कि नई सेवा “यूपीआई 123 पे” में चार तकनीक अपनाई गई है। इसमें आईवीआर (मोबाइल से मौखिक निर्देश), ऐप जैसे कार्य, नजदीक से आवाज के आधार पर भुगतान और मिस्ड कॉल का तरीका शामिल है।

बिना स्कैन के होगा डिजिटल भुगतान

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से “यूपीआई 123 पे” सेवा की शुरुआत करने से देश के करीब 40 करोड़ फीचर फोन उपयोगकर्ता डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुड़ जाएंगे। यह फीचर फोन उपयोगकर्ता बिना इंटरनेट और बिना स्कैन डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर का कहना है कि इस समय फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए यूपीआई सेवाएं यूएसएसडी के आधार पर उपलब्ध है। लेकिन यह काफी कठिन है और सभी मोबाइल परिचालक ऐसी सेवाओं की अनुमति नहीं देते हैं। मोबाइल उपयोगकर्ता अब चार तकनीकी विकल्पों के आधार पर कई तरह के लेन-देन कर सकते हैं। इसमें ये शामिल है-

1.आईवीआर नंबर पर कॉल करना,

  1. फीचर फोन में ऐप की कार्यक्षमता,

3.मिस्ड कॉल आधारित विधि और

4.ध्वनि आधारित भुगतान शामिल हैं।

आईवीआर इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स के द्वारा उपयोगकर्ता को एक खास नंबर पर कॉल करके भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। नंबर एनपीसीआई की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऐप इसके तहत फीचर फोन में यूपीआई भुगतान के लिए एक ऐप इंस्टॉल किया जाएगा। इस ऐप से स्कैन एंड पेमेंट फीचर को छोड़कर सभी प्रकार के लेन-देन किए जा सकेंगे।

ध्वनि : फीचर फोन धारक ध्वनि- आधारित भुगतान कर सकेंगे। इसमें किसी भी उपकरण पर संपर्क रहित, ऑफलाइन और निकटता डेटा संचार को सक्षम करने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग होता हैं।

मिस्ड कॉल इसमें भुगतान प्राप्त करने वाले के नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद भुगतान के लिए वापस कॉल आएगी। इस कॉल पर भुगतान करने वाले को यूपीआई पिन सत्यापित करना होगा।

हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं

आरबीआई ने फीचर फोन से डिजिटल भुगतान के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है। इस हेल्पलाइन को डिजीसावी नाम दिया गया है। फीचर फोन उपयोगकर्ता किसी भी तरह की समस्या होने पर डिजीसाथी डॉट कॉम या फोन नंबर 14431 और 18008913333 के जरिए मदद ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें : ब्‍लास्‍ट से दहला गोपालगंज, बाप के उड़े चिथड़े, बेटा गंभीर, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें :राजीव गांधी के हत्या के दोषी को सुप्रीम राहत, 32 साल बाद…

इसे भी पढ़ें :यूपी में EVM पर बवाल, स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के बाहर सपाई कर रहे ये काम

इसे भी पढ़ें :राज्‍य के 73 हजार पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू, जानिये क्‍या है मांग

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...