PATNA : बिहार में सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर बनने की राह देखने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। बिहार लोकसेवा आयोग ने ने राज्य सरकार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापक के पदों पर बहाली निकाली है। 35 हजार रुपए वेतनमान निर्धारित है। इसके अलावा राज्य सरकार अन्य भत्ते भी देगी। आयोग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी विस्तार से आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पीजी में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
BPSC के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एससी-एसटी, ईबीसी, बीसी, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/ बीएएड/ बीएससी एड पास होने के साथ ही 2012 या उसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालिफाई होना भी आवश्यक है।
8 से 12 साल तक की नियमित सेवा का अनुभव जरूरी
प्रधानाध्यापक के पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम अनुभव सीमा राज्य सरकार के विद्यालय में पंचायती राज संस्था और नगर निकाय के अधीन माध्यमिक शिक्षक पद पर न्यूनतम 10 साल की सेवा, सीबीएसई, आइसीएसई, बीएसईबी से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम 12 साल की लगातार सेवा का अनुभव आवश्यक है।
न्यूनतम 31 साल और अधिकतम आयु सीमा 47 साल निर्धारित
पंचायत और नगर निकाय के अधीन कार्यरत शिक्षक के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा अलग से निर्धारित नहीं होगी। सीबीएसई, आइसीएसई, बीएसईबी से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अगस्त, 2021 को न्यूनतम आयु 31 साल और अधिकतम 47 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी में सरकार के प्रावधान के अनुसार छूट दी जाएगी। सेवानिवृत्त होने के लिए 60 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है।
कैसे होगा चयन
इस पद के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन से 100 और बीएड कोर्स से 50 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। हर एक सवाल के लिए एक अंक मिलेंगे। 0.25 अंक गलत उत्तर देने पर कटेंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत और एससी-एसटी, महिलाओं व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 32 प्रतिशत न्यूनतम क्वालिफाई अंक है।
इसे भी पढ़ें : ब्लास्ट से दहला गोपालगंज, बाप के उड़े चिथड़े, बेटा गंभीर, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें :राजीव गांधी के हत्या के दोषी को सुप्रीम राहत, 32 साल बाद…
इसे भी पढ़ें :यूपी में EVM पर बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सपाई कर रहे ये काम
इसे भी पढ़ें :राज्य के 73 हजार पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू, जानिये क्या है मांग
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट












