kohramlive desk : उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वोटों की गिनती अभी चल रही है। परिणाम भी आने लगे हैं। पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में भाजपा का दबदबा बरकरार है। उसकी सरकार भारी बहुमत से बन रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं।
यूपी में लौट रहा योगी राज
यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। रूझानों के मुताबिक यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है।
पंजाब में बड़ा उलटफेर
पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।
कहां कितनी सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।
गोवा में भाजपा की सरकार
गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी बहुमत से दूर है। इस चुनाव में भाजपा एक बार फिर सत्ता हासिल कर रही है, लेकिन पार्टी के दो दिग्गज नेता और गोवा के दो डिप्टी सीएम कांग्रेस प्रतिद्वंदियों से चुनाव हार गए हैं।
कांग्रेस ने कैप्टन पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, बुलाई मीटिंग
पंजाब में करारी हार के बाद भी कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की ही राजनीति में जुटी हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को 93 सीटों पर जीत मिलने और कांग्रेस के 17 सीटों पर सिमटने पर रणदीप सुरजेवाला का बयान सामने आया है। उन्होंने इस हार के लिए कांग्रेस की लीडरशिप या फिर किसी नेता को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह साढ़े चार साल तक पंजाब के सीएम रहे और जनता उनसे नाराज थी।
देहरादून में भाजपा दफ्तर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, हार गए हैं चुनाव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में भाजपा कार्यालय पहुंचेहैं। वह अपनी सीट हार गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हो रही है। यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है, हम जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। जिनको जीत मिली है, उन्हें बधाई देता हूं। मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। हम इससे सीख लेंगे और लोगों के हित में काम करते रहेंगे।
गोवा में भाजपा 20 सीटों पर आगे
गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। आप 2, टीएमसी 2 और अन्य चार सीटों पर आगे है।
मणिपुर में भाजपा बंपर जीत की ओर
मणिपुर में भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर आगे है। एनपीपी 8 और एनपीएफ सात सीटों पर आगे है।
इसे भी पढ़ें : ब्लास्ट से दहला गोपालगंज, बाप के उड़े चिथड़े, बेटा गंभीर, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें :राजीव गांधी के हत्या के दोषी को सुप्रीम राहत, 32 साल बाद…
इसे भी पढ़ें :यूपी में EVM पर बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सपाई कर रहे ये काम
इसे भी पढ़ें :राज्य के 73 हजार पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू, जानिये क्या है मांग
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट












