कोहराम लाइव डेस्क : वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के निर्माताओं के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने, अपमानजनक सामग्री और अवैध संबंध दिखाने के साथ-साथ में उत्तरप्रदेश के इस शहर की छवि खराब करने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की कराई गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेजन प्राइम पर आई एक दूसरी वेब सीरीज ‘ताडंव’ के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर बड़ा बवाल चल रहा है। इसी बीच कुछ दिनों पहले ही आई वेब सीरीज को लेकर भी ऐसा ही कुछ होने की आशंका नजर आ रही है। एफआईआर को लेकर भी ऐसा ही कुछ होने की आशंका नजर आ रही है। एफआईआर कोतवाली थाने में अरविंद चतुर्वेदी की शिकायत पर दर्ज की गई है। मिर्जापुर एसपी अजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता अरविंद चतुर्वेदी का आरोप है कि वेब सीरीज में अपमानजनक, गाली-गलौज से भरी सामग्री और अवैध संबंधों को दिखाया गया है। ऐसे में इस शिकायत के आधार पर प्रोड्यूडर और प्लेटफॉर्म पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
लगाई गई हैं IPC की कई धाराएं
यह FIR ‘मिर्जापुर’ के निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और भौमिक गोंदालिया के खिलाफ IPC की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, अपने धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के उद्देश्य से), 504 (जानबूझकर अपमान करने के इरादे से अपमानित करना शांति भंग), 505 (सार्वजनिक दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार) और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें : मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर पर लगा मारपीट और गाली देने का आरोप
पिछले साल अक्टूबर में हुआ था प्रीमियर
मिर्जापुर के दूसरे सीजन का प्रीमियर अमेजॉन प्राइम पर पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। यह पूरी वेब सीरीज पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिन्होंने सीरीज में कालीन भैया के नाम से एक स्थानीय डॉन की भूमिका निभाई है। सीरीज के इस दूसरे सीजन में एक किरदार गुड्डू पंडित (अली फज़ल) कालीन भैया के बेटे और वारिस मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) से अपने परिवार के सदस्यों की मौत का बदला लेते नजर आते हैं।
तांडव वेब सीरीज के खिलाफ एमपी सरकार भी दर्ज करेगी केस
वेब सीरीज ‘तांडव‘ को लेकर जारी विवाद अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि तांडव वेब सीरीज में हमारे धर्म पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मध्य प्रदेश की सरकार भी इस पर केस दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से इस पर बैन लगाने पर विचार कर रहे हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, गौहर खान, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।
इसे भी पढ़ें : अपकमिंग Film ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ को ले Actress ऋचा को जान से मारने की धमकी






