कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज हुई है। मांजरेकर मारपीट-गाली देने का आरोप लगाया जा रहा है।
यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया
यह घटना 15 जनवरी रात की है करीब रात 10:30 बजे ,जब महेश गाड़ी से पुणे-सोलापुर यावत गांव के करीब की ओर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि मांजरेकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण एक युवक (सतपुते) की कार अभिनेता की कार से पीछे से टकरा गई।
कार में टक्कर लगने के बाद मांजरेकर कार से बाहर निकले उनके और सतपुते के बीच बहस हुई और इसी दौरान मांजरेकर ने उसे थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज भी की।
इसे भी पढ़ें :ब्रिटेन ने PM मोदी को भेजा न्योता, कोरोना-जलवायु परिवर्तन पर होगी चर्चा
डायरेक्टर मांजरेकर ने कई फिल्मों में काम किया है
महेश मांजेकर भारतीय हिंदी सिनेमा के फिल्म अभिनेता फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म वास्तव, अस्तित्व,रन, मुसाफिर, जिंदा ओह माय गॉड, शूट आउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। महेश मांजेकर, फिल्म दबंग 3 से डेब्यू की अभिनेत्री साई मांजेकर के पिता हैं।
इसे भी पढ़ें :पत्नीहंता गिरफ्तार, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला था
मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड से भी मिल चुकी है धमकी
पिछले साल ही सुनने में आया था की महेश मांजरेकर ने भी पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें फोन कर डराया-धमकाया गया। युवक ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के गैंग का मेंबर बताया था, जो 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में जेल में सजा काट रहा है। उनसे 35 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उस समय डायरेक्टर ने दादर पुलिस स्टेशन में इस घटना के खिलाफ शिकायत की थी।
शिकायत में मांजरेकर ने बताया था कि उन्हें वो कॉल अंडरवर्ल्ड से किया गया था। पुलिस के अनुसार, तुलासंकर की धारावी इलाके में चाय की दुकान था। युवक ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी दुकान बंद हो गयी थी। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए एक्सटॉर्शन की कोशिश की थी।
इसे भी पढ़ें :बेकाबू Truck ने दो युवकों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम








