spot_img

India में Lexus ने लग्जरी सेडान का उतारा New Variant, जानिए कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : वाहन निर्माता कंपनी Lexus ने इंडिया में अपनी लग्जरी सेडान (Luxary Sedan) का नया वैरिएंट , एलएस 500निशिजिन (LS 500h Nishijin) लांच कर दिया है। इस नए वैरिएंट की कीमत 2,22,09,00 नई दिल्ली एक्स-शोरूम तय की गई है।  करीब 30 सालों से मार्केट में मौजूद इस कार को कंफर्ट के लिहाज से लोग पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में इसे 2018 में लांच किया गया था। वर्तमान में यह कार करीब 90 देशों में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें :नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, अवैध सामान बरामद

पाथ ऑफ मूनलाइट ऑन द सी से  है प्रेरित

नए वैरिएंट को ज्यादा कंफर्ट और स्टाइल के साथ तैयार किया गया है। LS 500h Nishijin का इंटीरियर ‘path of moonlight on the sea’ से  प्रेरित है। इस ‘path of moonlight on the sea’ नाम के रहस्य की बात करें तो इस समय के दौरान चंद्रमा की रोशनी समुद्र की सतह पर एक लंबा और संकरा रास्ता बनाती है।

इसे भी पढ़ें :डेब्‍यू Series में सिराज का शानदार प्रदर्शन, ऑस्‍ट्रेलिया के पांच बल्‍लेबालों को ऐसे भेजा पैवेलियन

मौजूदा वैरिएंट LS 500h को भी किया अपडेट

Lexus ने नए वेरिएंट लाइनअप के अलावा मौजूदा वैरिएंट LS 500h को भी अपडेट किया है। जिसमें स्मार्टफोन तकनीक के साथ 12.3 इंच के टच-वाइड डिस्प्ले से कनेक्ट करके डिस्प्ले स्क्रीन और ऑडियो फ़ंक्शन को नियंत्रित करने की क्षमता दी गई है। इसके स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर नियंत्रण में बेहतर दृश्यता के लिए एक संशोधित बंपर दिया गया है। यह इसके डिजाइन को निखारता है। इसके साथ ही अपडेटेड में एक नए एक्सटर्नल पैनल कलर ‘Gin-ei Luster’ को भी शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें :5 रुपये से बनिए लखपति, जानिए इसकी हकीकत और कैसे बनेंगे

सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद नए वैरिएंट का अनावरण

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष वेणुगोपाल ने कहा कि “भारत में एलएस 500 एच की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद हम नए निशिजिन वेरिएंट का अनावरण करने और प्रमुख मॉडल में सुधार करने में प्रसन्न हैं। हम भारतीय बाजार में इस नए और शानदार संस्करण की प्रतिक्रिया को देखने के लिए उत्साहित हैं। “

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...