पुलिस ने पांकी और लातेहार से सटे सीमावर्ती इलाके को किया सील, सर्च ऑपरेशन जारी
पलामू : पांकी थाना क्षेत्र के सालिमदिरी जंगल में सुरक्षा बल और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बीच हुए मुठभेड़ मामले में कई नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें जेजेएमपी कमांडर विकाश, मनोहर समेत छह नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। गुरुवार को पांकी के सालिमदीरी जंगल में हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एके-56 समेत भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री जब्त किया था।
इसे भी पढ़ें : 12वें खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच बने
मामले में एसपी संजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर के बाद इलाके में छापेमारी की जा रही है। इलाके में एंटी नक्सल सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने पांकी और लातेहार से सटे सीमावर्ती इलाके को सील कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
इससे पहले गुरुवार को पांकी सालिमदीरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान JJMP के उग्रवादियों ने बच्चों को ढाल बना लिया, जिस कारण सुरक्षाबल नक्सलियों को मार नहीं पाए। बच्चों को ढाल बनाकर मुठभेड़ के दौरान JJMP के उग्रवादी फरार हो गए। JJMP के उग्रवादी बच्चों से अपने कैंप को साफ करवा रहे थे। करीब आधा दर्जन बच्चे मौके पर मौजूद थे, जो स्थानीय गांव के थे। एसपी ने बताया कि उग्रवादियों की संख्या 15 के करीब थी, जो हथियार बरामद हुए हैं उस पर गोलियों के निशान है और उसपर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस को लगता है कि दो उग्रवादियों को गोली लगी है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
इसे भी पढ़ें : किसके आदेश पर लालू को बंगले-वार्ड में कर रहे Shift : हाईकोर्ट
इसे भी पढ़ें : टाना भगत समाज के ‘मुखिया’ की पत्नी को रिम्स में जगह मिली फर्श पर






