एके-47 समेत कई हथियार, गोलिया व एक लाख से ज्यादा कैश बरामद
बालूमाथ : उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के सिरम भगिया टोला में एक छापामारी अभियान के दौरान पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो सुजीत सिन्हा और अमन साव गैंगस्टर ग्रुप के लिए भी काम करते थे। मौके से पुलिस ने एक लाख सात हजार रुपये कैश के अलावा एक एके-47, दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 105 जिंदा कारतूस, एके-47 का एक मैगजीन, पिस्तौल का चार मैगजीन, एक मैगजीन पाउच, सात मोबाइल फोन, पांच कीपैड फोन भी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
पुलिस की पकड़ में आए दोनों अभियुक्तों की पहचान मनोज सूरी और जितेंद्र टाना भगत के रूप में की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भाग रहे प्रदीप गंझू का एके सैंतालीस और पिट्ठू, संतोष गंजू बिहारी गंझू और एक अन्य उग्रवादी के पास से गिरा हथियार, गोली, मैगजीन, मोबाइल, नक्सली पर्चा, सुजीत सिंह नाम व मयंक सिंह के नाम से लिखा धमकी भरा, पर्चा पिठू बैग आदि बरामद किया। इस छापामारी के दौरान चार उग्रवादी अपराधी भागने में सफल रहे। भागने वालों में प्रदीप गंझू भी शामिल है।
पुलिस को निशाना बनाकर की फायरिंग
लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि भागते समय उग्रवादियों ने पुलिस बल को निशाना बनाकर फायरिंग भी की, मगर किसी जवान को गोली नहीं लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी-उग्रवादी अंधेरे का लाभ लेकर जंगल में भागने में सफल रहे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोज तुरी और जितेंद्र टाना भगत ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वे लोग बालूमाथ और पिपरवार थाना क्षेत्र के साइडिंग में फायरिंग और आगजनी करते थे और कोयला व्यवसायियों से लेवी रंगदारी की मांग करते थे। मनोज तुरी (बाईस वर्ष) चंदवा थाना क्षेत्र के ढोठी गांव का और जीतेन्द्र टाना भगत मैकक्लुस्कीगंज के बघमरी गांव का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : टाना भगत समाज के ‘मुखिया’ की पत्नी को रिम्स में जगह मिली फर्श पर









