spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मंडप से गायब हुआ दूल्हा, दुल्हन रातभर करती रही इंतजार, फिर हुआ जो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : शादी के मौसम में हैरान कर देने वाली कई घटना सामने आती है। हाल ही में बिहार ये एक हैरान कर देने वाली एक घटना आई थी, जिसमें दूल्‍हे को रुठना भारी पड़ गया था। दुल्‍हन के घरवालों ने मंडप में ही दूल्‍हे की जमकर पिटाई कर दी थी। एक और मामला सामने आया था जिसमें प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने उसके घर जाकर दुल्‍हन की आंखों को ही फेवीक्‍वीक से चिपका दिया था, जिसके बाद भारी बवाल मचा।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

एक अजीबो-गरीब मामला यूपी के प्रयागराज से सामने आया है, जहां बाराती नाचते रहे, शराती वाले फुल माला लेकर बारातियों के स्‍वागत में खड़े थे। मगर इसी बीच एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। बाराती मस्‍ती में नाचते रहे और दूल्‍हा ही गायब हो गया। दुल्‍हन घंटों मंडप में इंतजार करती रही, मगर दूल्‍हा नहीं पहुंचा।

क्‍या है पूरा मामला  

मिली जानकारी के अनुसार दूल्‍हा एक मर्डर केस में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को जैसे ही फरार आरोपी के शादी की जानकारी मिली पुलिस बारात में पहुंच गई। फिर क्‍या था पुलिस को देखते ही दूल्‍हा पतली गली से निकल गया। पुलिस उसे ढूंढते रह गई।

दूल्‍हा के गायब होने की सूचना के बाद लड़की और लड़के पक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ। काफी देर तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका, जिसके बाद दुल्हन के घरवाले गुस्‍सा हो गए और बारात में आई गाड़ियों के टायर की हवा निकाल दी और जमकर बवाल किया।

विवाद बढ़ता देख बाराती भी धीरे से खिसक गए। हालांकि दूल्हे के घरवालों को दुल्हन के घरवालों ने बंधक बना लिया। उसके बाद दुल्‍हन के घरवालों को पता चला कि कोरांव इलाके के एक हत्याकांड में दूल्हा वॉन्टेड चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। सूचना के बाद पुलिस जब बारात पहुंची तो दूल्हा पकड़े जाने के डर से वहां से पहले ही फरार हो गया। दूल्हे के आपराधिक इतिहास की जानकारी दुल्‍हन के घरवालों को नहीं, मगर शादी के दिन ही इसकी जानकारी मिलने से परिजन और नाराज हो गए और जमकर बवाल काटा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...