spot_img
spot_img
spot_img

किसके आदेश पर लालू को बंगले-वार्ड में कर रहे Shift : हाईकोर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है सवाल। लालू प्रसाद यादव के पेइंग वार्ड से निदेशक बंगले और बंगले से पेइंग वार्ड में Shift करने की जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद से तीन माह में मुलाकात करने वालों की सूची कारा महानिरीक्षक और रांची के बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक से मांगी थी। दोनों की रिपोर्ट पर शुक्रवार चार दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

Shift करने की जानकारी मांगी गई

हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड से निदेशक बंगला में शिफ्ट करने पर सरकार से जानकारी मांगी है। सरकार को यह बताने को कहा गया है कि पेइंड वार्ड से निदेशक बंगला शिफ्ट करने का निर्णय किसका था। फिर किसके आदेश से उन्हें बंगला से वार्ड में शिफ्ट किया गया। लालू प्रसाद को मिलने वाले सेवादार की नियुक्ति प्रक्रिया क्या है, इसकी भी जानकारी कोर्ट ने मांगी है। इन सभी मामलों पर सरकार को 18 दिसंबर तक हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : सरना स्थल घेराबंदी कार्य में Fraud, आरोपी वेंडर गिरफ्तार

सरकार ने कहा, एसओपी बनाई गई है

शुक्रवार को सरकार की ओर से बताया गया कि कैदियों से मिलने वालों के लिए एसओपी बनायी गयी है। इसके तहत सुरक्षा और कैदियों से मिलने की प्रक्रिया बनायी गयी है। इस पर कोर्ट ने एसओपी की विस्तृत जानकारी भी 18 दिसंबर को पेश करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 Lakh का इनाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...