spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

12वें खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच बने

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : टीम इंडिया ने जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज किया। टीम इंडिया ने आस्‍ट्रेलिया को पहले मुकाबले में 11 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्‍य दिया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई। भारत के लिए टी. नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके। वहीं दीपक चाहर को 1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख

मगर इस मैच की खास बात ये रही कि 12वें खिलाड़ी ने टीम को जीत दिलाई। हुआ यूं कि भारतीय पारी के दौरान अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की तेज गेंद रवींद्र जडेजा के सिर में लगी, जिसके बाद चहल को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया।

मगर इसका आस्‍ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने विरोध किया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के शुरू होने से पहले मैच जस्टिन लैंगर रेफरी डेविड बून के साथ नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए। मगर रवींद्र जडेजा की जगह मैच में उतरे चहल ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाकर मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें :मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्‍स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

जडेजा रहे इंडियन पारी के हीरो

भले ही जडेजा की जगह मैच में उतरे चहल टीम की जीत के हीरो रहे, मगर रवींद्र जडेजा इंडियन पारी के हीरो रहे। जडेजा ने वितरीत परिस्थिति में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को एक मजबूत स्‍कोर तक पहुंचाया, जिसका फायदा गेंदबाजों को मिला और टीम पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रही। जडेजा ने महज 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। इस दौरान जडेजा के बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला।

इसे भी पढ़ें : किसके आदेश पर लालू को बंगले-वार्ड में कर रहे Shift : हाईकोर्ट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...