नई दिल्ली : देश में महामारी के दौर में मजदूरों के पलायन के बाद एक बार फिर से Delhi NCR में मजदूर लौट आए हैं। दिल्ली सरकार भी अब मजदूरों के लिए राहत देने की पूरी तैयारी में है। मजदूरों के लिए राजधानी दिल्ली में पहले से ही लेबर कार्ड के तहत आर्थिक सुविधा दी हुई है। वहीं अब इस बीच दिल्ली सरकार ने सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने और दौड़-भाग से मजदूरों को बचाने के मजदूर कार्ड बनवाने की सुविधा दी है।
इसे भी पढ़ें :अब डाक घर बचत खाते में भी Minium Balance रखना अनिवार्य
एक हफ्ते के अंदर कार्ड पहुंंचेगा घर पर
दिल्ली में अब लेबर कार्ड बनवाने के लिए मजदूरों को अपने फोन से केवल एक नंबर पर कॉल करना होगा। वो हेल्पलाइन नंबर 1076 है। इस पर सरकार की डोरस्टेप सर्विस के जरिए उनका मजदूर कार्ड बनने का प्रोसेस तुरंत ही शुरू हो जाएगा और तो और एक हफ्ते के अंदर ही उनका कार्ड भी उनके घर पर भी पहुंच जाएगा।
इसे भी पढ़ें :Contactless कार्ड ट्रांजेक्शन की Limit बढ़ेगी
मिलने वाले फायदे
मजदूर कार्ड बनने के बाद एक मजदूर को तमाम आर्थिक फायदे मिलते हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि पुरुष मजदूर को अपनी या अपने बेटे की शादी लिए 35 हजार जबकि बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की मदद राशि सरकार की ओर से दी जाती है। वहीं महिला मजदूर को अपनी शादी के लिए भी 51 हजार रुपये की मदद मिलती है। हालांकि इस मदद के लिए कम से कम तीन साल तक मजदूर के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। वहीं दो बच्चे पैदा होने तक महिला मजदूर या पुरुष मजदूर की पत्नी को 30-30 हजार रुपये का मैटरनिटी लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें :एक दिसंबर से किसानों को मिलेगी PM Kisan Yojana की 7वीं किस्त
अपंगता होने पर मिलेगा पेंशन का लाभ
पांच दिन या उससे ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती होने पर 10 हजार रुपये तक की मेडिकल सहायता दी जाती है। दो बच्चों की फीस के लिए 500 से 10 हजार रुपये मासिक तक दिए जाते हैं। काम के दौरान कोई अपंगता होने पर तीन हजार रुपये महीने की पेंशन का लाभ मिलता है। स्थाई अपंगता होने पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलती है। वहीं जान गंवाने पर मजदूर के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है्।
इसे भी पढ़ें :Income Tax Return भरने की तारीख बढ़ी, चूके तो पेनल्टी!






