Post Office Savings Account
ऐसा नहीं करने पर खाताधारक को देना होगा जुर्माना
नया नियम 11 दिसंबर से किया जाएगा लागू
कोहराम लाइव डेस्क : अब तक बैंकों के बचत खाते में Minium Balance रखना अनिवार्य था। यह सामान्य ग्राहकों के लिए एक परेशानी के रूप में देखा जाता है। यह व्यवस्था पोस्ट ऑफिस में नहीं थी। अब वहां भी बचत खाते में भी न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय डाक विभाग ने यह जानकारी दी है। अपने बचत खाते में Minium balance को जारी रखना खाताधारकों के लिए बहुत बार एक दिक्कत का सबब बन जाता है। हालांकि, डाक घर बचत खाताधारकों के लिए यह राशि बहुत कम है, इसलिए उनके लिए अपने बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना आसान होगा।
500 रुपये जरूरी Balance
भारतीय डाक घर बचत खाताधारकों को अपने खाते में न्यूनतम 500 रुपये Balanceबनाए रखना होगा। यह नियम 11 दिसंबर 2020 से लागू हो जाएगा। भारतीय डाक ने ट्विटर पर बताया कि डाक घर बचत खाते में न्यूनतम अधिशेष रखना अनिवार्य हो गया है।
इसे भी पढ़ें : RBI ने HDFC Bank को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से…
रख-रखाव शुल्क 100 रुपये
भारतीय डाक ने ट्वीट में लिखा, ’11-12-2020 के बाद डाक घर बचत खाता पर लागू होने वाले रखरखाव शुल्क से बचने के लिए अपने खाते में 500 रुपये न्यूनतम अधिशेष शीघ्र सुनिश्चित करें।’ अर्थात खाते में 500 रुपये का न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर खाताधारक को रख-रखाव शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। यह रखरखाव शुल्क 100 रुपये है।
बैलेंस जीरो होने पर खाता बंद
भारतीय डाक की वेबसाइट के अनुसार, अगर इस वित्त वर्ष के आखिर तक खाते में Balance बढ़ाकर 500 रुपये नहीं किया गया, तो खाते से रखरखाव शुल्क के रूप में 100 रुपये काट लिए जाएंगे। वहीं, Account Balance अगर जीरो हो जाता है, तो उस स्थिति में डाक घर बचत खाता स्वत: ही बंद हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Contactless कार्ड ट्रांजेक्शन की Limit बढ़ेगी















