spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक दिसंबर से किसानों को मिलेगी PM Kisan Yojana की 7वीं किस्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

23 महीनों में 11.35 करोड़ किसानों के बैंक खातों में  डाली जा चुकी है राशि 

नई दिल्ली : PM Kisan Samman Nidhi Scheme की सातवीं किस्त पहली दिसंबर से किसानों के खातों में  जाने लगेगी। मोदी सरकार इस योजना के तहत हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये डालती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। मोदी सरकार पिछले 23 महीनों में 11.35 करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि डाल चुकी है। अब सरकार इस योजना के तहत दो हजार रुपये की सातवीं किस्त किसानों के खातों में डालने की तैयारी कर रही है।

कौनसी किस्त किस महीने 

PM Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत हर किस्त चार महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड लिस्ट में दर्ज है, तो आपको भी इस स्कीम के तहत लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : मुथूट फाइनेंस की IDBI म्यूचुअल फंड अधिग्रहण योजना खारिज

लिस्ट में कैसे अपना नाम चेक किया जा सकता है

स्टेप 1. सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2. अब वेबसाइट खुलने पर दाहिनी तरफ ‘Farmers Corner’ दिखाई देगा। यहां आपको ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपको राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड और गांव का चयन करना होगा।

स्टेप 4. इसके बाद आपको ‘Get Report’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अब आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी। यह कई पेज में होगी। इन पेज पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

लिस्ट में नाम नहीं है, तो हेल्‍पलाइन नंबर पर करें शिकायत

अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की पिछली लिस्ट में आपका नाम था और अपडेटेड लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आपको हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करना होगा।

इसे भी पढ़ें : कम लागत में करनी है अच्‍छी कमाई तो ऐसे करें Mushroom की खेती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...