वित्त मंत्री ने टैक्स सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स वसूली के संबंधन में बड़ी बात कही है। कह कि सरकार द्वारा लाई गई विश्वास पर आधारित टैक्सेशन सिस्टम से बेहतर कलेक्शन हुआ है। जमा किए गए रिटर्न की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हासिल करने के लिए विभाग की तारीफ भी की। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में GST Collection पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है। GST कलेक्शन से जुलाई के महीने में सरकार खजाने में 1,48,995 करोड़ रुपये आए हैं। पिछले महीने GST का कलेक्शन 1,44,616 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,16,393 करोड़ रुपये रहा था।

दूर की गईं प्रत्यक्ष करों से संबंधित ढांचागत खामियां

बता दें कि प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में सालाना आधार पर 49.02 फीसदी बढ़कर 14.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 14.20 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा था।  वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कई लंबित मुद्दों का समाधान किया और प्रत्यक्ष करों से संबंधित ढांचागत खामियों को दूर किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल के सालों में जो सुधार किए हैं, उसने टैक्स प्रणाली विश्वास आधारित बनाई है।

बढ़ी है टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या

इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी बताया है कि टैक्स विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ सक्षम और कारगर कर प्रशासन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करना भी इसका दायित्व है। करदाताओं को समयबद्ध सेवाएं देकर और सकारात्मक बदलावों को अपनाकर विभाग ने खुद को एक समक्ष संगठन साबित किया है।  टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ी है, जो विभाग की सक्षमता को बताता है।

इसे भी पढ़ें :CMPDI कर्मी अमित बक्शी को सरेराह गोलियों से भूना

इसे भी पढ़ें :झारखंड की खिलाड़ी दिखा गये अपना जलवा, सबको है उनके लौटने का इंतजार…

इसे भी पढ़ें :ऑटो रिजर्व करने वाली अकेली लड़की, हो गया भयानक…

इसे भी पढ़ें :यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :…और बाथरूम के अंदर चल गई गोली, देखें

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : 16 बच्चे को ले जा रही स्कूल वैन नाले में गिरा

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

New Delhi : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर...

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...