यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड जनजातीय महोत्सव को यादगार बनाने में जी जान से जुटे हैं सरकारी हुक्मरान। आयोजन में कोई कमी न रह जाये, यह देखने आज प्रशासन के कई आला अधिकारी राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, कल्याण सचिव केके सोन, आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त शशि रंजन शामिल थे। वहीं कई अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। आला अधिकारियों ने की गई तैयारियों पर गौर किया। चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। मेहमानों के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट को भी बिल्कुल दुरूस्त रखने को कहा गया है। मंच, वीआईपी लाउंज, प्रदर्शनी गैलरी, मीडिया गैलरी एवं आम से लेकर खास लोगों के बैठने का इंतजाम तगड़ा रखने को कहा गया। प्रदर्शनी गैलरी को भी आकर्षक बनाने को कहा। स्टॉल में डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है।

मोरहाबादी मैदान में बिल्कुल अलग सा नजारा

रंग बिरंगी रोशनी से नहाती मोरहाबादी मैदान में बिल्कुल अलग सा नजारा है। दूर-दूर से लोगों का आना शुरू हो गया है। विश्व आदिवासी दिवस पर 9 और 10 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में जनजातीय जीवन का दर्शन होगा। आदिवासियों के रहन-सहन, खान-पान, वेषभूषा, कला, संस्कृति, रीति रिवाज से लेकर संगीत तक की झलक दिखलाने की पूरी तैयारी लगभग कर ली गई है। कार्यक्रम को कामयाब बनाने की खातिर शहर से लेकर गांव, सुदूर टोला, बस्ती, मोहल्ला तक डुगडुगी बजाई जा चुकी है। झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के नाम से होने वाले इस आयोजन में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्य के कलाकारों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यौता दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित कुछ अन्य विभाग जी जान से जुटे हैं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

इस आयोजन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता CM हेमंत सोरेन करेंगे। वहीं झारखंड के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में आयोजित होंगे। वहीं ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में होगा। सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन में ख्यातिप्राप्त वक्ता भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें : जनजातीय जीवन दर्शन का झलक दिखला जाएगा झारखंड जनजातीय महोत्सव

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के...

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...