spot_img

CMPDI कर्मी अमित बक्शी को सरेराह गोलियों से भूना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bhurkunda (Ramgarh) : सेंट्रल सौंदा में सोमवार की देर रात CMPDI कर्मी अमित बक्शी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात 12 बजे अमित बक्शी अपने बाइक पर जागरण कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर एक अपाची बाइक पर आये तीन अपराधियों ने उनकी बाइक को धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। फिर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर भाग निकले। आनन-फानन में घायल अमित बक्शी को रामगढ़ के होप अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान अमित बक्शी का निधन हो गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। अमित बक्शी के घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर मशीन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस घटना की कर रही छानबीन

रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि सेंट्रल सौंदा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी गयी है। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस घटना के संबंध में गंभीरता से अनुसंधान कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...