RANCHI : CWG 2022 में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा दिखा। झारखंड से कुल 8 खिलाड़ी बर्मिंघम गए हुये थे। वहां से लौटे हर खिलाड़ियों के गले में कोई ने कोई मेडल लटका हुआ था। शानदार, जानदार और लाजवाब जौहर दिखा कोई अपने गले में गोल्ड तो कोई सिल्वर तो कोई ब्रॉन्ज़ मेडल लटका होगा। इनके लौटने का बेशब्री से सबको इंतजार है। यहां उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। इस बार कॉमनवेल्थ (CWG 2022) में भारत की ओर से भाग लेनेवाली लॉन बॉल की महिला और पुरुष टीमों में कुल 10 खिलाड़ी हैं, इनमें से पांच अकेले झारखंड से हैं। इनमें रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार शामिल हैं। लॉन बॉल की महिला टीम के हिस्से गोल्ड आया है। वहीं पुरुष टीम ने सिल्वर जीता है। लवली चौबे और रूपा रानी पहले भी कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। दोनों पहली बार विमेंस-4 की ओर से खेलते हुए गोल्ड की हकदार बनीं।
झारखंड के तीन खिलाड़ियों सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार को सिल्वर मेडल पहनने का गौरव हासिल हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय मेन्स टीम के लिए भी यह पहला मेडल है।
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां




