Kohramlive : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। यह फाइटर जेट एक घर की छत पर गिरा। जोरदार धमाके की आवाज हुई। जिसके बाद पूरा घर ध्वस्त हो गया। हादसे के वक्त घर के अंदर तीन महिलाये मौजूद थी। मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक पुरुष की भी मौत हुई है। घटना हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके की है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए है। वहीं कुछ और लोग भी घायल हुए है। वहीं घटनास्थल से 25 किमी दूर पायलट ने पेराशूट से कूदकर जान बचाई। मृतकों में बशोकौर,बंतो और लीला देवी शामिल हैं। पायलट राहुल अरोड़ा को सूरतगढ़ भेजा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। इस घटना में सरोज, विमला और वीरपाल कौर को चोटें आई हैं। इस क्रैश के बाद हुए धमाके से पड़ोस के एक दूसरे मकान की छत भी गिर गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन शवों को रखकर सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़ गए थे। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है। जबकि नौकरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही। परिजनों ने शवों का पोस्टमाॅर्टम करवाने से इनकार कर दिया। पीलीबंगा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजन धरने पर बैठ गए।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!
इसे भी पढ़ें : बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना








