Kohramlive : रातों-रात लखपति बनने की चाह में बाप-बेटा और दामाद कार चोर बन गये। ये तीनों कोडिंग मशीन से महंगी से महंगी कार के इंजन व चाबी का कोडिंग बदल देने में माहिर हैं। चोरी की कार को मेरठ में बेच दिया करते थे। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन तीनों ने मिलकर अबतक अनगिनत कारें चुराई और उसे बेच डाली। गिरफ्तार लोगों ने कार चोरी की संख्या बता कर पुलिस को चौंका दिया। यह गिरोह अबतक 519 से ज्यादा गाड़ियां चुरा चुका हैं। तीनों ज्यादा मारुति निर्मित कार को अपना टारगेट बनाते थे। गिरफ्तार राकेश उर्फ रमन उर्फ चड्डा गैंग का सरगना है। राकेश का बेटा सागर और दामाद नीरज उर्फ कालू साथ देता था। लगभग 53 साल का चड्ढा हिस्ट्रीशीटर है। वहीं कालू केवल इंटर पास है। वह चार केस में वांटेड भी था। बेटा सागर लखपित बनने की चाह में चोर बन गया। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र सिंह यादव ने मीडिया के सामने किया।
विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने खुलासा किया कि गिरफ्तार कार चोर कोडिंग मशीन से महंगी से महंगी कार के इंजन व चाबी का कोडिंग बदल देते थे। इसके बाद नई चाबी से कार को चुरा कर ले जाते थे। चोरी की कारों को मेरठ में बेचते थे। चोरी की तीन कारें भी मिली है। इनके पास से नई चाबी से कार को स्टार्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गये दो प्रमुख प्रोग्रामिंग उपकरण, वाहन का लॉक तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई एक टी-चाबी और मारुति बलेनो, ब्रीजा और स्विफ्ट डिजायर की पांच नई चाबियां भी बरामद की गईं है। उन्होंने खुलासा किया कि हवलदार नरेंद्र को गुप्त सूचना मिली कि बड़का कार चोर एक कार से अवंतिका, सेक्टर-1, रोहिणी, दिल्ली की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर ACP विवेक त्यागी की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम बाप-बेटा और दामाद को दबोच लिया। टीम में इंस्पेक्टर पंकज ठाकरान, हवलदार राजेश अमित शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :बढ़ी GST खा गई 350 लोगों की नौकरी, MPL में भारी छंटनी… जानें
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके घरों और कार पर फा*यरिंग करने वाले धरा गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले के सिर में दा*ग दी पांच गो*लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :Kawasaki की दो नई बाइक लॉन्च… जानें कीमत
इसे भी पढ़ें :दंडित होंगे बेईमान इंजीनियर, CM के आदेश पर 37 शॉट लिस्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :Post Office का ऐलान, महज 25 रुपये में मिलेगी ये चीज…














