spot_img

ससुर,भसुर और देवर ने मिलकर किया ये घिनौना काम 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • गढ़वा के रंका में विवाहिता के साथ डेढ़ माह तक दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया
  • घर लौटने पर पति को बताया तो उसने साध ली चुप्‍पी
  • मायके में सूचना देनी चाही तो ससुर और देवर ने दी जान से मारने की धमकी

कोहराम लाइव डेस्क : घोर घिनौनापन। सामाजिक पतन की पराकाष्‍ठा। गढ़वा जिले के रंका थाना अंतर्गत दूधवल ग्राम में पति की गैरमौजूदगी में एक विवाहिता के साथ ससुर, भसुर व देवर द्वारा डेढ़ माह तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पति के घर लौटने पर जब पीड़िता ने उसे इस घटना के बारे में बताया, तो उसने चुप्पी साध ली। डेढ़ माह तक पीड़िता बर्दाश्त करती रही। जब पीड़िता ने अपने मायके में इसकी सूचना देनी चाही तो, ससुर और देवर जान से मारने की धमकी देने लगे।

पिता के साथ की गई मारपीट

एक दिन मौका पाकर पीड़िता ने अपने पिता को बुलाया तथा अपने साथ हुए घटना के बारे में बताया। जब पीड़िता के पिता द्वारा इस मामले को उठाया गया तो पीड़िता के ससुर व देवर मारपीट करने पर उतारू हो गए। किसी तरह कलीम अंसारी अपनी पुत्री को लेकर अपने घर आए।

इसे भी पढ़ें : नया ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा रिन्यूअल के लिए सोमवार को कैंप

पति सहित घर के सभी सदस्‍यों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

कुछ दिन बाद जब पीड़िता के ससुराल वाले उसे लेने मायके गए तो पीड़िता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। पूछताछ करने पर अपने साथ हुए अनाचार की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना नगर उंटारी पहुंचकर अपने पति अशफाक अंसारी, ससुर समी अख्तर अंसारी,सास,भसुर इसरार अंसारी, देवर इश्तियाक अंसारी तथा देवर इंसान अंसारी पर मामला दर्ज कराया।

164 के तहत दर्ज होगा पीड़िता का बयान

थाना प्रभारी लाल बिहारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पत्र पर भारतीय दंड संहिता की धारा 341/ 323/ 504/ 376/ 506/ 34 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए तथा 164 के अंतर्गत बयान के लिए गढ़वा भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : खलिहान में लगी आग, जिंदा जल गए तीन लोग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...