रांची : व्यवसायियों की कठिनाइयों के त्वरित समाधान के लिए FJCCI और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नया ट्रेड लाइसेंस बनाने तथा लाइसेंस रिन्यूअल के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सोमवार की सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चैम्बर भवन के प्रथम तल्ला और अपर बाजार स्थित बकरी बाजार दुर्गा मंदिर के समीप संचालित होगा।
किराए पर लिए गए दुकानदार जो रेंट एग्रीमेंट देने में असमर्थ हैं, वैसे दुकानदार बिजली बिल और आधार के साथ में अपडेट होल्डिंग रिसिप्ट देकर ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान सभी सदस्यों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। चैम्बर भवन में ट्रेड लाइसेंस को लेकर आने वाले लोगों को बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसे भी पढे : नामकुम गोलीकांड का खुलासा, जानिए मुकेश झा को क्यों मारी गई थी गोली
इसे भी पढे : बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…






