spot_img

गुजरात के CM विजय रूपाणी हुए Corona positive

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एक दिन पहले पब्लिक मीटिंग में हो गए थे बेहोश

नई दिल्ली : गुजरात के मुख्‍यमंत्री 64 वर्षीय विजय रूपाणी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि रूपाणी रविवार को एक पब्लिक मीटिंग में संबोधित करने के दौरान मंच पर ही अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। उन्‍हें मंच पर ही तत्‍काल प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद अहमदाबाद ले जाकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को कोरोना जांच में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं।

इसे भी पढ़ें : GAIL इंडिया और BPSC में निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

उपमुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मुख्‍यमंत्री के संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्‍यम से भी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

21 फरवरी को हैं नगर निगम के चुनाव

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी निकाय चुनावों को लेकर वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे। नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

इसे भी पढ़ें : राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, करा लें ये काम नहीं तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...