गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत के सलयडीह गांव में बीते देर रात खलिहान में आग लगने से खलिहान में सो रहे तीन लोग जिंदा जल गए। जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…
बताया जा रहा है कि सलयडीह गांव निवासी सीताराम यादव की मां मोसमात मुद्रिका देवी 55, पुत्री गुडिया कुमारी 17, भांजी झुली कुमारी 7 वर्ष खलिहान में बनाए झोपड़ी में सो रही थी। इसी दौरान खलिहान में रखे पुआल में अचानक से आग लग गई। आग फैलते-फैलते झोपड़ी में पकड़ ली। जब तक तीनों को पता चलता आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों की झोपड़ी में ही जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों को जब तक इसकी जानकारी हुई तब तक तीनों की जलकर मौत हो गई चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय थाना और प्रखंड प्रशासन को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर इश्क फरमाना पड़ा महंगा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये और फिर…






