KohramLive : मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाला पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी के खिलाफ साल 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। उन्हें इस मामले में पहले दो साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चैलेंज दिया था। सेशन कोर्ट ने भी यह सजा बरकरार रखी। आज यानी गुरुवार को पटियाला पुलिस ने सिंगर मेहंदी को गिरफ्तार कर पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया है।
साल 2003 में दर्ज हुआ था केस
यहां याद दिला दें कि साल 2003 में पटियाला की सदप थाना की पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह ने सिंगर दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। दलेर के साथ-साथ उनके भाई श्मशेर सिंह, ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का इल्जाम लगा था। बख्शीश सिंह ने शिकायत की थी कि दलेर मेहंदी ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।
इसे भी पढ़ें : Sawan 2022 : बाबा धाम में गर्भ गृह में एंट्री पर बैन, कैसे होगा जलाभिषेक… जानिये यहां
इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने अनुकंपा नियुक्ति का बदला नियम, अब ऐसे मिलेगी नौकरी












