spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Nandani Singh) : अपने मनपसंद के लड़के से बेइंतहा प्यार करने वाली फरहीन निशा आज रो रही है। करीब 6 साल पहले लव मैरिज करने वाली फरहीन आज बिल्कुल अकेली पड़ गई है। साथ जीने-मरने का वादा करने वाला उसका शौहर वसीम आलम करीब एक साल पहले उससे अलग हो गया। जुदा होने के कई कारण बताये गये। नौबत तलाक की आ गई। घरेलू हिंसा के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि थाना से लेकर कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट का फैसला यह आया कि मासूम बेटा को उसकी मां के हवाले कर दिया जाये। फरहीन का इल्जाम है कि कानून के पहरेदार के सामने उसके पांच साल के मासूम बेटे फरीस का अगवा कर लिया गया। तब उसके परिवार के भी कई लोग मौके पर मौजूद थे। परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते रहे, पर पुलिस हिली-डुली तक नहीं।

भागे-भागे पुलिस के पास पहुंची फरहीन

फरहीन भागे-भागे लोअर बाजार थाना पहुंची। उसने अपना सारा दुखड़ा थानेदार संजय कुमार को बताया। इंस्पेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया। फरहीन से लिखित आवेदन मांगा गया। आवेदन में फरहीन ने इस बात का जिक्र किया है कि एक काले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग उसके बेटे का अगवा कर लिए। साथ में उसका शौहर भी था। उसने हर किसी के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता  दिया है। वह दिन के एक बजे से थाने के बाहर रो रही है, पर अब तक रोती बिलखती एक मां की हालत देख किसी का दिल नहीं पिघला। फरहीन का कहना है कि अगर उसका बेटा सही सलामत उसे नहीं मिला तो वह थाना के बाहर ही अपनी जान दे देगी। चाहे कुछ हो जाये वह वहां से रत्तिभर खिसकने वाली नहीं। उसके बेटे की जान खतरे में है। वहीं लोअर बाजार की पुलिस फरहीन के बेटे को खोज निकालने में देर रात तक जुटी हुई थी। पुलिस को शक है कि पांच साल फरीस को कर्बला चौक के आसपास ही किसी एक घर में छुपा कर रखा गया है। फरहीन के ससुरावालों का पक्ष अबतक पुलिस के सामने नहीं आया था। सुनें क्या बोली बेटे के बिना कलपती, तड़पती एक मां…

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: