spot_img

Sawan 2022 : बाबा धाम में गर्भ गृह में एंट्री पर बैन, कैसे होगा जलाभिषेक… जानिये यहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : “बोल कांवरिया बोल बम… बोल बम बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा हर शिवालय। शिवालयों के बाहर कावरियों की भीड़ देखते ही बन रही। मंदिरों के बाहर शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें। सभी को अपनी बारी का इंतजार… कब हो बाबा के दर्शन और कब करें जलाभिषेक। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद। सुरक्षा के भी तगड़ा इंतजाम। इस साल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा के नियमों में कई बदलाव किये गये हैं। आज यानी 14 जुलाई से बाबा की स्पर्श पूजा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। वहीं बाबा के गर्भ गृह में भक्तों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। इन पाबंदियों का मतलब यह नहीं कि भक्त बाबा की पूजा नहीं कर सकेंगे। भक्तों के हाथों का जल बाबा पर ज़रूर चढ़ाया जायेगा, पर बाबा और भक्त में एक सौ मीटर की दूरी बनी रहेगी। वहीं स्पर्श पूजा एक महीने बाद फिर से शुरू कर दी जायेगी।

सिर्फ डाक बम ही गर्भ गृह में करेंगे जलाभिषेक

यहां याद दिला दें कि बीते कल शाम की आरती के बाद से मंदिर में व्यवस्था पूरी तरह से बदल गई है। आज यानी 14 जुलाई से मंदिर में बाबा का जलाभिषेक जलपात्र से होगा। बाबा के गर्भ गृह के बाहर 100 मीटर की दूरी पर एक जलपात्र लगाया गया है। भक्तों का जल यहीं से बाबा पर अर्पित किया जाएगा। सभी भक्त गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सिर्फ डाक बम ही मंदिर के अंदर बाबा पर जलाभिषेक और स्पर्श पूजा कर पाएंगे। गर्भ गृह के अंदर की पूजा देखने के लिए बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस स्क्रीन पर भक्तगण बाबा भोलेनाथ का लाइव दर्शन कर सकेंगे।

बढ़ा दी गई है वेटिंग लाइन

भक्तों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने वेटिंग लाइन को बढ़ा दिया है। यह लाइन लगभग 12 किलो मीटर लंबी है। सावन की पहली सोमवार की भीड़ को लेकर अनुमान है कि 12 किलो मीटर की लंबी लाइन लगानी पड़ेगी, इसके लिए मंदिर प्रागंण से लेकर बाहर तक व्यवस्था बनाई गई है।

14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा श्रावणी मेला

इधर, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का फीता मंत्री बादल पत्रलेख ने काट दिया। इस साल यह मेला 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। कोरोना महामारी की वजह से श्रावणी मेला का आयोजन गुजरे दो सालों से नहीं किया किया जा सका था। कोरोना काल के बाद पहली बार श्रावणी मेला लग रहा है। इस कारण से इस बार भक्तों की भीड़ भी अधिक होने की उम्मीद है, इस लिये नया क्यू कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। इसकी लंबाई लगभग डेढ़ किलो मीटर की है।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से होगी निगरानी

शिव भक्तों की भीड़ पर नजर बनाये रखने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रुम बनाया गया है। इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा के माध्यम से भक्तों की सुरक्षा व सुविधा पर नजर रखी जाएगी। कुल 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...