सांसद बोले, मनोज और मनीष की जोड़ी विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh :  चौपारण की धरती पर रविवार को विकास की नई सुबह का संदेश गूंजा। गांव-गांव में उत्साह का माहौल था, स्वागत के नारों के बीच लोगों की उम्मीदें भी नई उड़ान भर रही थीं। मौका था करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास का, जहां हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से करीब 10 करोड़ रुपये की छह महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि क्षेत्र की जनता विकास कार्यों को लेकर कितनी उत्साहित है। जगह-जगह सांसद और विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुये सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चौपारण सहित पूरे क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। सांसद ने भरोसा दिलाते हुये कहा, मनोज और मनीष की जोड़ी मिलकर क्षेत्र में विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है और हम उसे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

जनता से किये वादे निभा रहे हैं : विधायक

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये गये थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, शिक्षा और ग्रामीण विकास से ही गांवों की तस्वीर बदलेगी और इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

इन योजनाओं की रखी गई आधारशिला

  • एनएच-2 कर्बला चौक से केवला होते हुये बेला तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य।
  • आईयो रोड स्थित गोपाल सिंह के घर से चक-बाराडीह होते हुए नगवां तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण।
  • पीडब्ल्यूडी रोड हथिया से जामुनचक तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य।
  • प्राथमिक विद्यालय चपरीकलां में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण।
  • ग्राम दादपुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ।

इन योजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, शिक्षा और कृषि प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, सहदेव प्रसाद यादव, आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, मुखिया संतोष सिंह, जानकी यादव, पूजा कुमारी, गंदौरी दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताया गया बच्चों का कानूनी हक…

इसे भी पढ़ें : खोये मोबाइल पाकर कई परिवारों के खिल उठे चेहरे…

इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग की हाजत में बीती रात, 10 हजार लेकर छोड़ने का इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : राहुल सिंह गैंग के 4 शू’टर धरा गये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के...

कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड...

पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता...

चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

Hazaribagh : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज, चौपारण इकाई...

गढ़वा जेल में बंदियों को बताया गया बच्चों का कानूनी हक…

Garhwa(Nityanand Dubey) :  जेल की ऊंची दीवारों और लोहे...