Hazaribagh(Sunil Sahu) : बातचीत, लोगों की यादों, जरूरी दस्तावेजों और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके अनगिनत गुम मोबाइल को हजारीबाग पुलिस ने खोज निकाला। जिनके मोबाइल थे, उन्हें लौटा भी दिया गया। खोये मोबाइल पाकर परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। हजारीबाग के SP अमन कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ा बाजार थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से कई गुम हुये मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिये। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखने लायक थी। मोबाइल लेने पहुंचे ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो गया था या कहीं गुम हो गया था। उन्हें लगने लगा था कि अब शायद वह कभी वापस नहीं मिलेगा। लेकिन हजारीबाग पुलिस की तकनीकी जांच, सतत निगरानी और लगातार प्रयासों की बदौलत उनके मोबाइल सुरक्षित बरामद कर लिये गये।
तकनीक और पुलिस की मेहनत लाई रंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुये मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की जा रही है। इसी तकनीकी व्यवस्था का लाभ उठाते हुये बड़ा बाजार थाना पुलिस ने कई मोबाइल फोन खोज निकाले। पुलिस का कहना है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी है, ताकि लोगों को उनके खोये हुये मोबाइल वापस मिल सकें। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने हजारीबाग पुलिस की सराहना करते हुये कहा कि इस पहल से आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये भी गंभीरता से काम कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन लोगों की बड़ी जरूरत बन चुका है। ऐसे में गुम हुये मोबाइल की बरामदगी किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार की पहचान एक सक्रिय, तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ IPS अधिकारी के रूप में की जाती है। उनके नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मामलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग की हाजत में बीती रात, 10 हजार लेकर छोड़ने का इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : राहुल सिंह गैंग के 4 शू’टर धरा गये…
इसे भी पढ़ें : सूर्या का ‘का’तिल’ पुलिस मु’ठभेड़ में ढे’र…
इसे भी पढ़ें : चुराया सोना निकला नकली, चोरों का टूटा दिल, एक चूक से चला गया अंदर…
इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, मददगार बनकर आया शख्स कर गया ये कांड…






