रांची : रांची के डोरंडा में 26 फरवरी को हुई मुकेश यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। मुकेश की हत्या पुरन एक्का ने अपने परिचित अनुप लकड़ा के साथ मिलकर करवाई।
इसे भी पढ़ें : रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मृतक मुकेश यादव और आरोपी पुरन एक्का दोस्त थे और साथ में जमीन डिलिंग का काम करते थे। जमीन और पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुकेश ने एक बार पिस्टल लेकर पुरन को दौड़ाया भी था। इसी प्रतिशोध में पुरन ने अपने परिचित अनुप लकड़ा के साथ मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मुकेश को मारने के लिए प्रोफेशनल किलर को 2.5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। पुरन एक्का ने अपने साथी अरूण कुमार रजक के माध्यम से अनुप को पैसा दिया। योजना का खुलासा न हो इसके लिए पुरन ने फर्जी नाम पता पर 6 सीम लिया। अनुप ने अपने सहयोगी रघु गोप को मुकेश की हत्या की सुपारी देने की बात कही। रघु ने मुकेश की हत्या के लिए धर्मेंद्र को डेढ़ लाख की सुपारी दी। बाकी के एक लाख अनुप अपने पास रख लिया। धर्मेंद्र ने मुकेश की हत्या के लिए एक लाख 30 हजार रुपये संतोष कुमार गुप्ता को दिया। संतोष कुमार गुप्ता ने अपने सहयोगी रंजन कुमार सिंह, मनीष उरांव और आकाश महतो के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की प्लानिंग की। संतोष ने मुकेश की हत्या के लिए बाइक और पिस्टल उपलब्ध कराया। पुरन ने अपराधियों को मुकेश की पहचान डोरंडा के बटन तालाब के पास कराई। जिसके बाद अपराधियों ने 26 फरवरी की शाम सात से साढ़े सात के बीच में डोरंडा के फॉरेस्ट कॉलोनी के पास मुकेश को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
इसे भी पढ़ें : सेक्स रैकेट में जेल गए युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में इस महिला IPS पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के उद्भेदन के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सिटी एसपी सौरभ और हटिया एएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने 14 दिनों के अंदर बारीकी से मामले की जांच कर उद्भेदन कर लिया।
मामले में पुलिस ने पुरन एक्का, अनुप लकड़ा, अरूण कुमार रजक, धर्मेंद्र कुमार, रंजन कुमार सिंह, मनीष उरांव और संतोष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार रघु गोप और आकाश महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देसी कट्टा, 315 बोर की दो जिंदा गोली, एक लाल और एक काले रंग की अपाची बाइक, एक होंडा कंपनी की स्कूटी, तीन हेलमेट, 89 हजार रुपये नगद और अभियुक्तों का मोबाइल जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को काट डाला, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना












