spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सेक्‍स रैकेट में जेल गए युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में इस महिला IPS पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लखनऊ : एक युवक के सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है। युवक ने अपने सुसाइड का कारण एक महिला आईपीएस को बताया है। इस संबंध में युवक का ऑडियो और एक सुसाइड नोट सामने आया है। दरअसल लखनऊ के युवक विशाल सैनी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। विशाल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें नॉर्थ जोन में तैनात आईपीएस प्राची सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे और यह कहा था कि उसकी जिंदगी प्राची सिंह की वजह से बर्बाद हो गई। वह निर्दोष था और उसको जेल भेज दिया गया। हालांकि मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे और जांच में आईपीएस प्राची सिंह को क्लीन चिट दे दी गई थी। गुरुवार को विशाल सैनी के परिजनों ने थाना पहुंचकर प्राची सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कुछ लोगों ने सीबीआई जांच की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

बता दें कि 13 फरवरी को आईपीएस प्राची सिंह ने इंदिरा नगर में स्टाइल इन द ब्यूटी सैलून और स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। इस दौरान 5 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। उनके साथ मृतक विशाल को भी जेल भेज दिया गया था। हालांकि जेल से छूट के आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह आत्महत्या कर रहा है। जिसके लिए जिम्मेदार आईपीएस प्राची सिंह है। जिन्होंने उसके करियर खराब करने का काम किया है। विशाल ने लिखा कि पुलिस की वजह से मैं समाज और परिवार में नजरे नहीं उठा पा रहा हूं। जिसकी वजह से मुझे घुटन हो रही है। साथ ही विशाल ने यह अपील की है कि निर्दोष लोगों को जेल ना भेजा जाए। आगे विशाल ने लिखा आईपीएस प्राची सिंह ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने प्रमोशन के चक्कर में कई निर्दोषों को सजा दी। मैं बेकसूर था मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है।

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...