spot_img
spot_img
spot_img

बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को काट डाला, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जबलपुर (एमपी) : एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें अपनी बहन के लव मैरिज से एक भाई इतना नाराज हुआ कि उसने अपने जीजा को मौत के घाट उतारने की ठानी। गुरुवार को मौका देखकर जीजा को कुल्हाड़ी से काट डाला। इतना ही नहीं कटा सिर लेकर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी बहन को मिली उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र की है।

इसे भी पढ़ें : रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)

दरअसल शुक्रवार की सुबह अचानक एक शख्स बोरी में एक कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस वाले अवाक रह गए। उसने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि बृजेश नाम के युवक की उसने हत्या कर दी है और सिर लेकर आया है। जबकि धड़ खेत में पड़ा है। पुलिस युवक के बताए स्थान पर पहुंची तो दंग रह गई। वहां एक युवक का धड़ पड़ा था, हाथ भी कटा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज शुक्ला बताया। पूछताछ में पता चला कि धीरज और मृतक बृजेश बर्मन पिछले काफी दिनों से दोस्त थे। मगर दोनों की दोस्ती में उस वक्त दरार आ गई, जब बृजेश धीरज की बहन पूजा को लेकर फरार हो गया और लव मैरिज कर ली।

इसके बाद धीरज बृजेश से नाराज हो गया और उसे रास्ते से हटाने की ठानी। मौका पाते ही गुरुवार को उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही धीरज की बहन को मिली उसने भी फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। इधर पुलिस ने आरोपी धीरज की बहन और बृजेश की पत्नी पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि पूजा की मौत संदेहास्पद है।

इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...