spot_img
spot_img

गैंगस्टर अमन सिंह की ह’त्या कराने वाले कुख्यात का यूपी में ए’नकाउंटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार रात एक सनसनीखेज मुठभेड़ में यूपी STF ने धनबाद के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू को मार गिराया। यही वो अपराधी था, जिस पर धनबाद जेल के अंदर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की साजिश रचवाने का आरोप था। मूल रूप से धनबाद के जेसी मालिक रोड का रहने वाला आशीष किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। STF को जैसे ही इनपुट मिला, टीम ने शंकरगढ़ इलाके के शिवराजपुर चौराहे पर घेराबंदी की। पकड़ने की कोशिश हुई तो आशीष ने AK-47 और 9 MM पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हुआ और अस्पताल में दम तोड़ बैठा। हालांकि उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

यहां याद दिला दें कि, दिसंबर 2023 में धनबाद जेल के भीतर गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि अमन के ही साथी आशीष ने सुंदर यादव के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। वहीं आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू ने वीडियो वायरल कर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। कोयलांचल पर वर्चस्व की इस जंग में गैंग के भीतर ही बगावत हुई और अमन का खात्मा कर दिया गया। अमन सिंह खुद भी नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और अपने गैंग के ज़रिये रंगदारी वसूलने का नेटवर्क चला रहा था। उसका साथी आशीष अब पुलिस की गोली का शिकार बना।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का करारा जबाव

इसे भी पढ़ें :नवनियुक्त विद्यालय सचिव राजदेव यादव का भव्य स्वागत

इसे भी पढ़ें :CM ने दस कर्म दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, ग्रामीणों से जानी परंपरा…

इसे भी पढ़ें :अमेरिका ने भारत पर और 25% लगाया टैरिफ, ट्रंप ने किये साइन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…

Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने...

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...