Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने वाली सैलून की दुकान से नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ। जहां लोग बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंचते थे, वहीं पर्दे के पीछे गांजे की खरीद-बिक्री का खेल चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में करीब 3.9 किलो गांजा बरामद होने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मां होटल के पास पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक सैलून दुकान में अवैध गांजे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने छापामारी कर यह कामयाबी हासिल की।
दुकान से मिला 3.9 किलो गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान के भीतर से करीब 3.9 किलोग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी के बाद दुकान मालिक से पूछताछ की गई, लेकिन वह गांजे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुये गांजे को जब्त कर लिया और आरोपी तीजनाथ हजाम को गिरफ्तार कर लिया। वह देउड़ी गांव का रहने वाला है और उसी सैलून दुकान का संचालक बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता
इसे भी पढ़ें : पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौ’त बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 6 परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़…
इसे भी पढ़ें : क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…
इसे भी पढ़ें : करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें










