Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव में शादी से ठीक पहले होने वाली दुल्हन के अचानक लापता होने से दोनों परिवारों में तहलका मच गया। 38 साल के बिजला उरांव की 20 साल की युवती से शादी तय थी। 5 जुलाई को मड़वा और 6 जुलाई को विवाह होना था। शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परिजनों के अनुसार, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दोनों परिवारों की सहमति से युवती करीब 15 दिन पहले ही दूल्हे के घर आकर रह रही थी। सोमवार शाम वह कुछ सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद दूल्हे के स्वजन, युवती के पिता और शादी के अगुवा सदर थाना पहुंचे और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। दूल्हे के परिवार का कहना है कि युवती ने कभी शादी से इनकार नहीं किया था और पिछले 15 दिनों से सामान्य रूप से घर में रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ युवती की तलाश में जुटी है। युवती के नहीं मिलने से जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…
इसे भी पढ़ें : अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…
इसे भी पढ़ें : 50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…








