spot_img
spot_img

बिहार में सम्राट ने खोला खजाना, क्या होगा विस्तार… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के डिप्टी CM एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य का वार्षिक बजट पेश किया। इस बार बजट का कुल आकार 3.17 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। 60,964 करोड़ रुपये का भारी-भरकम आवंटन शिक्षा विभाग को किया गया है, जिससे राज्य में उच्च शिक्षा और छात्र कल्याण की नई पहल शुरू की जायेगी। 534 प्रखंडों में 398 नये डिग्री कॉलेज खोले जायेंगे। वहीं, अति पिछड़ा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी होगी। एससी-एसटी छात्रावास अनुदान दोगुना होगा, मतलब अब यह 2000 रुपये कर दिया गया है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये उच्च शिक्षा को मिलेगा। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार ने 2.78 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें शिक्षा क्षेत्र को 52 हजार 639.03 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार यह राशि और बढ़ाकर 60,964 करोड़ कर दी गई है, जिससे राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की भर्ती और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। राज्य में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधायें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें :3 रुपये किलो भी नहीं बिक रही हरी सब्जियां, रौंद डाला, क्या बोले किसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची में 1 किलो सोने की चोरी, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें :फूल गिरते ही पूरी होती मनोकामना, क्या बोले पुजारी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :झुलसाने लगी मार्च की धूप, गर्मी और सितम ढायेगी, कब तक… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...