Ranchi : रांची के नामचीन अलंकार ज्वेलर्स से करीब एक किलो सोने की चोरी हो गई। शहर के एसी मार्केट स्थित इस जेवर दुकान में वह किसी रहस्य-रोमांच से कम नहीं! एक किलो सोने की चोरी ने प्रतिष्ठान के मालिकों को हिला कर रख दिया।
विवेक कुमार शुक्ला, जो इस प्रतिष्ठान के पार्टनर हैं, उन्हें महीनों से यह महसूस हो रहा था कि कुछ गड़बड़ है। कभी एक चेन, कभी एक अंगूठी—बस नाम मात्र की कमी दिखती थी। लेकिन जब उन्होंने पूरे स्टॉक का मिलान किया, तो जो सामने आया, उसने उनके होश उड़ा दिए! एक करोड़ 34 लाख के गहने रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके थे।
विश्वासघात—घर का भेदी निकला चोर
जब शक गहराया तो ज्वेलरी शॉप के CCTV फुटेज खंगाले गये और फिर जो खुलासा हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया। यह कोई बाहरी लुटेरा नहीं था, कोई मास्क पहने हुये डकैत नहीं था, बल्कि यह वही इंसान था, जो हर दिन ग्राहकों को मुस्कुराकर गहने दिखाता था, जो रोज़ सोने की सुरक्षा का जिम्मा उठाता था। दुकान का कर्मचारी चंदन कुमार। CCTV ने चंदन की करतूत को बेनकाब कर दिया। फरवरी महीने से ही वह मौका देखकर दुकान के भीतर से गहनों को गायब कर रहा था। यह कोई झटपट अंजाम दी गई चोरी नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी, महीनों तक चलने वाली साजिश थी। इस संबंध में लोअर बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है। थानेदार दयानंद ने चोरी के सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में स्टाफ चंदन का चेहरा साफ देखा गया है। पुलिस ने कई फुटेज को खंगाला है।
इसे भी पढ़ें :DGP एक्शन मोड में, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को…
इसे भी पढ़ें :विश्वविद्यालय के बैंक खातों से उड़ा लिये 1.58 करोड़, ऐसे खुला राज… जानें










