spot_img

Dalma Wildlife Sanctuary में मना हथिनी का बर्थडे, 14 पाउंड का कटा केक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Seraikela : झारखंड के सरायकेला जिले में चांडिल प्रखंड के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Dalma Wildlife Sanctuary Makulakocha) में 2 अक्टूबर से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। 8 अक्टूबर तक इसके तहत विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में सेंचुरी की हथिनी रजनी का 13वां जन्मदिन मनाया गया। 14 पाउंड का केक काटा गया।

इन्‍हें किया गया इनवाइट

हथिनी के जन्मदिन के मौके पर स्कूली बच्चों, वनरक्षियों, ग्रामीणों और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। दलमा पश्चिमी रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि हथिनी का जन्मदिन मनाना खुशी की बात है। इससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है कि जब हम अपने घर के बच्चों का जन्मदिन मना सकते हैं तो वन्य प्राणियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा क्यों न शुरू करें। दलमा पश्चिमी रेंजर ने कहा कि रजनी के जन्मदिन पर लोगों को जंगली जानवरों के प्रति जागरूक करना भी इस आयोजन का मकसद है।

गड्ढे फंसी मिली थी रजनी

झुंड में रहने वाली मादा हाथी रजनी वर्ष 2009 में हाथियों की झुंड से बिछड़कर एक गड्ढे में फंसी मिली थी। घायल अवस्था में उसे निकालकर टाटा जू लाया गया था, जहां काफी दिनों तक टाटा जू के डॉक्टर एम पालित की देख रेख में रजनी का इलाज हुआ। जब रजनी ठीक हो गई तो उसे दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी माकुलाकोचा लाया गया। दलमा के मकुलाकोचा चेक नाका पर बाकायदा इस हथिनी का नामकरण रजनी के रूप में किया गया। उसी समय से रजनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्‍पेशल गाइडलाइंस

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण

इसे भी पढ़ें : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें :बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांवावाले, देखें क्यों….

इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…

इसे भी पढ़ें :पुलिस जवानों का महापाप, उम्र तक का नहीं किया लिहाज… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...