spot_img

चुनाव में रैली, रोड शो और पदयात्रा बैन, जानिये चुनाव आयोग की मुख्‍य बातें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : पांच राज्‍यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का इलेक्‍शन कमिशन ने ऐलान कर दिया है। 10 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्‍न चरणों में मतदान होगा। 10 मार्च को परिणाम आयेगा। यूपी में सात चरण में चुनाव होगा। वहीं मणिपुर में दो चरण में, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का और 7 मार्च को आखिरी दौर का मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। सभी राज्‍यों में 10 मार्च को परिणाम आयेगा। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि कोरोना प्रोटोकाल का पूरी सख्‍ती से पालन होगा। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारी को वैक्‍सीन की दोनों डोज लेना जरूरी। एहतियातन कर्मियों को बुस्‍टर डोज भी लगाया जायेगा। चुनाव आयोज ने साफ किया है कि इस दौरान किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। सभी पार्टियों को डिजिटल, वर्चुअल मोड में चुनाव प्रचार करना होगा। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी।  घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर भी रोक रहेगी।

इलेक्‍शन कमिशन की मुख्य बातें  

  • 18.3 करोड़ मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
  • ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे पोलिंग बूथ
  • यूपी में 29 फीसदी मतदाता पहली बार मतदान करेंगे
  • पांच राज्यों में 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ होंगे
  • 24.9 लाख नए वोटर बढ़े, पोलिंग स्टेशन में 16% की बढ़ोतरी
  • अवैध पैसे, शराब पर रखी जाएगी कड़ी नजर, सभी एजेंसी भी अलर्ट पर
  • 80+ के मतदाता के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा रहेगी
  • वोटर को पहली बार चुनाव नियमों की पर्ची दी जाएगी
  • सुविधा ऐप के जरिये उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे
  • सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी होगी
  • चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्‍ध या गलत गतिविधि के लिए Cvigil एप पर शिकायत दर्ज की जाएगी
  • यूपी में 90 फीसदी लोग कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं
  • गोवा की ज्यादातर आबादी को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन
  • पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे ज्यादा रहेगी
  • डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें राजनीतिक पार्टियां, पदयात्रा और रोड शो पर पाबंदी
  • 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, साइकिल और बाइक रैली पर रोक
  • रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक
  • जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक
  • ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल माध्यम को बढ़ावा देने पर जोर
  • घर-घर पांच लोगों के प्रचार की इजाजत
  • 14 जनवरी को पहला नामांकन
  • यूपी में सात चरणों में होगा चुनाव
  • मणिपुर में दो चरणों में होंगे चुनाव
  • पंजाब-उत्तराखंड में एक-एक चरण में होगा मतदान
  • 10 मार्च को पांचों राज्यों में होगी वोटों की गिनती

इसे भी पढ़ें : ट्रक में आर-पार हुआ सरिया, मौत का मंजर देख…

इसे भी पढ़ें : स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लिखा…

इसे भी पढ़ें : गुमला में माओवादियों का तांडव, बॉक्‍साइड माइंस में क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...