spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हाइटेक हथियारों से लैश होकर आये माओवादी, देखिये क्‍या कर डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla (Hariom Sudhanshu) : भाकपा माओवादियों ने बीती रात जमकर तांडव किया। बॉक्साइट खनन में लगे हाईवा, पिकअप, पोकलेन समेत 14 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के कुजामपाट में स्थित बॉक्‍साइड माइंस में अंजाम दिया। सभी वाहन आदित्य बिरला ग्रुप की हिंडाल्को कंपनी, रेजिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग कांट्रेक्टर तथा NKCPL कंपनी के बताये जा रहे हैं। जलाये गये वाहनों में 2 ड्रिल मशीन, 2 JCB वाहन, 4 हाईवा, 6 मशीन समेत अन्य वाहन शामिल है। माओवादियों ने वारदात स्‍थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें पार्टी के आदेश के बाद ही फिर से काम शुरू करने को कहा गया है। बिना पार्टी के आदेश के काम करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही इलाके में रह रहे लोगों को रोजगार, मुआवजा और बुनियादी सुविधा देने के लिए कंपनी को कहा गया है। माइंस में काम करने वाले लोगों को भी संगठन की तरफ से हरी झंडी मिलने तक काम का बहिष्‍कार करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि दो बोलेरो पर सवार होकर करीब 20 से माओवादी माइंस में पहुंचे थे। कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की। फिर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सभी अत्‍याधुनिक हथियार से लैश थे। घटना के बाद से इलाके में दह‍शत का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह SDPO मनीष चंद्र लाल ने घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का दावा है कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के दस्ते ने लेवी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों ने माओवादियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Read More :इधर गया ससुराल, उधर हो गया कंगाल…

Read More :मछली-भात खाने वाले पूरे परिवार का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

Read More :धूल का नोट, देखें वीडियो

Read More : इटली से आए विमान में दूसरे दिन भी 150 यात्री मिले पॉजिटिव

Read More : मास्क के बिना घर से बाहर निकले तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल…

Read More : विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...