spot_img
spot_img
spot_img

Truck में आर-पार हुआ सरिया, मौत का मंजर देख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : दो Truck में हुये जोरदार टक्‍कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगा माटी के समीप शुक्रवार की देर रात हुआ। सूचना मिलने के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि Truck के चालक और खलासी ने ट्रक में ही दम तोड़ दिया। दोनों का शव अंदर फंस गया। कई घंटे की मशक्‍कत के बाद पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाला।

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ट्रक धनबाद से सरिया लादकर हजारीबाग जा रहा था। इस ट्रक के आगे कोयला लदा ट्रक चल रहा था। सबसे आगे एक एसयूवी चल रही थी। एसयूवी अचानक बीच सड़क पर ही रूक गई। जिसके बाद कोयला लदे ट्रक के चालक ने ब्रेक लिया। अचानक ब्रेक लेने के कारण सरिया लदा ट्रक कोयला लदे ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदा सरिया चालक के कैबिन में जा घुसा। इससे धनबाद निवासी ट्रक चालक तारकेश्वर सिंह और सहचालक धनबाद के गोधर 15 नंबर निवासी मनोज गोप की मौके पर मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : OMG! यहां 10 साल से कम उम्र के 170 बच्चे संक्रमित

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

इसे भी पढ़ें : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : समय से पहले बुढ़िया हो गई खूबसूरत सोनिया, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...