Kohramlive : बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी में बच्चों ने लड़ाई की और अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को गोलियों से भून डाला। बताया जाता है कि बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। आरोप है कि एक पक्ष वाले अपराधियों के साथ दूसरे के घर में घुसे और फायरिंग की। इस दौरान दंपती को ढूंढकर मार डाला। इस दौरान बच्चों को भी गोली लगी है। गोलीबारी में टुनटुन कुमार 9 साल और सुधीर कुमार 8 साल के हाथ और पैर में गोलियां लगी हैं। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।घटना खुसरूपुर में शुक्रवार रात की है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश मांझी और खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्र भानु गांव में कैंप कर रहे हैं।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बौद्ध सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ अरुण सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस बीच अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी की सूचना मिलते हैं। अरुण सिंह एवं उनकी पत्नी मंजू देवी भागकर घर में छुप गए। अपराधियों ने दोनों को खोजकर गोलियों से भून डाला। इतना ही नहीं गोलीबारी में उनके दोनों बच्चों पर गोली चला दी। आसपास के लोगों को आते देख अपराधी फरार गए।
अपराधियों की तलाश कर रही पुलिस
बातचीत के क्रम में खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक पति-पत्नी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें :DMFT फंड का उपयोग खनन क्षेत्र के प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने में करें : खान सचिव
इसे भी पढ़ें :एक साथ Tata ने किया तीन SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इसे भी पढ़ें :फिर से होगा NEET का एग्जाम, NTA ने जारी की परीक्षा की तारीख
इसे भी पढ़ें :Lausanne Diamond League जीतने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी बने Neeraj Chopra
इसे भी पढ़ें :यूयू ललित बने देश के 49वें Chief Justice, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ










