spot_img
spot_img
spot_img

DMFT फंड का उपयोग खनन क्षेत्र के प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने में करें : खान सचिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में मददगार है।माइनिंग क्षेत्र में खनन के कारण होने वाले दुष्प्रभाव की भरपाई के लिए डीएमएफटी लाया गया है। इस फ़ंड के माध्यम से उस क्षेत्र का विकास किया जाता है। ज़रूरत है अधिकारियों द्वारा इस फ़ंड के माध्यम से सही योजनाओं के चयन की। यह बातें शनिवार को खान सचिव अबुबकर सिद्दिकीने होटल लीलैक में आयोजित कार्यशाला में कही।

झारखंड के परिप्रेक्ष्‍य में अधिक महत्‍वपूर्ण

जिलों से आए डीडीसी व डीएमओ को संबोधित करते हुए खान सचिव ने कहा कि झारखंड के परिप्रेक्ष्य में डीएमएफटी बहुत महत्वपूर्ण है। झारखंड के लिए एक मौक़ा है, क्योंकि यहा धनबाद, बोकारो,चाईबासा,रामगढ़ आदि कई खनन क्षेत्र हैं, जहाँ डीएमएफटी के फंड से कई विकास योजनाएं ली जा सकती हैं। योजनाएं लेने से पूर्व हमें इसकी गाइड्लाइन का गंभीरता से अध्ययन कर लेना ज़रूरी है, ताकि सही योजनाओं से लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले।

ग्रामसभा से स्वीकृत करा कर योजनाओं को धरातल पर उतारें

खान सचिव ने बताया कि सरकार ने ग्राम सभा को ससक्त किया है। योजनाओं का चयन करने की शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि गांव में किस तरह की योजनाओं से लोगों को अधिक से अधिक लाभ होगा, यह उन्हें ही तय करने का अधिकार दिया गया है, इसलिए योजनाओं को ग्रामसभा से स्वीकृत करा कर ही धरातल पर उतारें।

गाइड्लाइन को समझने में मिलेगी मदद

खान निदेशक अमित कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा डीएमएफटी के संदर्भ में जारी गाइड्लाइन को समझने में कोई गैप रह गया है, तो इस तरह की कार्यशाला से मदद मिलेगी। खान मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा 2015 पीएमकेकेकेवाई गाइड्लाइन में संशोधन करना है, जिसमें राज्यों से सुझावों की अपेक्षा की गई है। इस कार्यशाला के माध्यम से इस दिशा में मदद मिलेगी।

इन्‍होंने दी अपडेट जानकारी

सुश्री श्रेष्ठा बनर्जी , निदेशक , इंडिया जस्ट ट्रैंज़िशन सेंटर ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से डीएमएफटी की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने झारखंड के संदर्भ में डीएमएफ जिलों में ली जानी वाली योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उस क्षेत्र में डीएमएफटी फंड के तहत विकास कार्यों का रोड्मैप बताया। ज्योति सिंह, झारखंड कोऑर्डिनेटर फ़ॉर प्रोग्राम मैनजमेंट ऑफ़ डीएमएफ/पीएमकेकेकेवाई ने झारखंड के  डीएएफ जिलों में डीएमएफटी फंड के माध्यम से किए जानेवाले  कार्यों की अपडेट जानकारी दी।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यशाला में खान आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार सिंह,खान विभाग के संयुक्त सचिव श्री शेखर ज़मुआर, झारखंड के विभिन्न जिलों से आए उपविकास आयुक्त, जिला खनन  पदाधिकारी सहित सम्बंधित  विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : एक साथ Tata ने किया तीन SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसे भी पढ़ें : साफ सफाई करने गये एक गरीब की चली गई जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : फिर से होगा NEET का एग्जाम, NTA ने जारी की परीक्षा की तारीख

इसे भी पढ़ें : चौपारण से बिहार जा रहे कोयला तस्कर धराये… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : किसानों से भरा ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें : किसानों से भरा ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, मचा कोहराम

 

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...