spot_img
spot_img
spot_img

एक साथ Tata ने किया तीन SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: ग्राहकों को अट्रैक्‍ट करने के लिए त्‍योहरों के सीजन में कार कंपनियां नए प्रोडक्ट और ऑफर्स की लॉन्चिंग करती हैं। Tata मोटर्स ने इसी योजना के तहत ग्राहकों के लिए अपनी 3 एसयूवी कारों का नया एडिशन लॉन्च किया है।  टाटा मोटर्स ने Harrier, Safari, और Nexon का जेट एडिशन लॉन्च किया है।  जेट एडिशन ही अब इन तीनों कारों का टॉप वेरिएंट रहने वाला है।

लुक के साथ फीचर में भी बदलाव

नए वेरिएंट में कार के लुक में तो बदलाव किया ही गया है, साथ ही इसे ज्यादा फीचर लोडेड भी बनाया गया है।  इनमें ब्रॉन्ज बॉडी कलर और प्लेटिनम सिल्वर रूफ दी गई है।  इंटीरियर में भी डुअल टोन कलर्स हैं।  इसके अलावा तीनों कारों के जेट एडिशन में ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देने की कोशिश की गई है।

क्या है कीमत

टाटा नेक्सॉन के जेट एडिशन की कीमत 12.78 लाख रुपये से शुरू होकर 13.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।  यह पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।  टाटा हैरियर का जेट एडिशन सिर्फ दो वेरिएंट – XZ+ और  XZA+ में है।  इनकी कीमत क्रमश: 20.90 लाख और 22.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  इसी तरह टाटा सफारी के जेट एडिशन की कीमत 21.45 लाख रुपये से शुरू होकर 22.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Tata Nexon में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर

टाटा नेक्सॉन के जेट एडिशन को स्टैंडर्ड XZ वेरिएंट पर ही बेस्ड रखा गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, ऑटो डिमिंग IRVM, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, टिल्ट फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो हेडलैम्प्स, हरमन का 7-इंच फ्लोटिंग डैश-टॉप टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और iRA कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स हैं। इसमें दो इंजन ऑप्शन- एक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस और 170 एनएम) और एक 1.5-लीटर टर्बो डीजल मोटर (110 पीएस और 260 एनएम) शामिल है।  दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. नेक्सॉन में तीन ड्राइव मोड- ईको, सिटी और स्पोर्ट हैं।

Tata Harrier और Safari Jet edition के फीचर्स

केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए दोनों गाड़ियों के जेट एडिशन में वायरलेस चार्जिंग, नई लेदर सीटें, ऑटो डिमिंग ORVMs, पैनिक ब्रेकिंग अलर्ट, ब्लैक कलर डायमंड कट अलॉय, ड्राइवर और को-ड्राइव के लिए वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। इसमें एयर प्योरिफायर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले, iRA कनेक्टेड कार टेक, पैनोरमिक सनरूफ और 8.8 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। दोनों गाड़ियों के इंजन में कोई परिवर्तन नहीं है।

इसे  भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

इसे  भी पढ़ें :BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...