Pakur : पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के राजबाड़ी गांव में एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय का पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया। एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय 16 करोड़ की लागत से 15 एकड़ में बनेगा। 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा। निमार्ण कार्य का जिम्मा एनपीसीसी कंस्ट्रक्शन कॉरपोरशन लिमिटेड को दिया गया है। इस स्कूल में 240 छात्र और 240 छात्राओं के पढ़ने और रहने की व्यवस्था होगी। पहले फेज में 140 छात्र और 140 छात्राओं के लिये स्कूल को तैयार किया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, डीसी वरुण रंजन, एसपी ह्रदीप पी जनार्दनन, डीएफओ रजनीश कुमार, आइटीडीए निर्देशक शाहिद अख्तर मौजूद रहे। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुये।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर CISF जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, भाई बोला…
इसे भी पढ़ें :पत्रकार से बदसलूकी करने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हत्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….












