spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हत्या, सनसनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पिठोरिया बाजार में सोमवार को दिन दहाड़े सुरेश साहू उर्फ गिरिधारी साहू को मौत के घाट उतार दिया गया। लगभग 63 साल के सुरेश साहू घूम-घूमकर सब्जी बेचा करते थे। पहले माईक्रो फाइनांस में एजेंट थे। कंपनी के भाग जाने के बाद सब्जी बेचने का काम शुरू किया था। पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हुई इस हत्या के बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों का इल्जाम था कि पिठोरिया में आये दिन वारदातें होती रहती है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं। जब चाहा, जिसे चाहा, लूट-पीट और मार दिया। सुरेश साहू के कातिलों का नाम और ठिकाने के बारे में बताने पर भी अबतक कोई नहीं पकड़ा गया। मारे गये सुरेश के बेटे सरोज कुमार साहू का कहना है कि उनलोगों का पिठोरिया के अहीर टोला में एक पुराना मकान है। उनके मकान में सुबोध गोप और मंजू देवी रहती है। उनके पिता दोनों किरायेदारों से मकान खाली करने को कह रहे थे। सरोज का इल्जाम है कि उनके पिता को मकान बिक्री कर देने के लिये लगातार दबाव दिया जा रहा था। उन्हें मारने की भी धमकी दी जाती थी। इस बात की सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इधर, सोमवार की सुबह 6 बजे सुरेश साहू सब्जी लाने के इरादे से घर से निकले। बेटा सुरेश का कहना है कि सुबह 6:30 बजे उनके पिता का फोन आया कि एक युवक उनके साथ मारपीट कर रहा है। वहीं उन्हें जबरन अहीर टोला ले जा रहा है। यह सुनते ही सरोज भागा भागा पिठोरिया बाजार पहुंचा तो देखा उनके पिता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे पड़े हैं। उन्हें तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सरोज ने अपने पिता के कातिलों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। उनके पिता ने फोन पर मारपीट करने वाले बदमाश का नाम उसे बताया था।

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...