Ranchi : दैनिक भास्कर के पत्रकार राजीव गोस्वामी की शिकायत पर जांच में दोषी पाये गये 3 पुलिसकर्मियों को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई अनिल टोप्पो, हवलदार सत्यनारायण नाग एवं सिपाही पंचानन्द रवानी शामिल है। ये तीनों पुलिसकर्मी पीसीआर 1 में तैनात थे।
याद दिला दें कि बीते 13 तारीख की रात मेन रोड में सर्जना चौक के पास पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई। मारपीट करने का भी इल्जाम लगा। इतना ही नहीं पत्रकारों को ले जाकर कोतवाली थाने में बैठा दिया गया। इस बात की शिकायत रांची के एसएसपी से लेकर डीजीपी तक से की गई। डीजीपी ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद रांची पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने पूरे मामले की जांच कर रिर्पोट करने का जिम्मा सिटी डीएसपी को दिया। जांच में पीसीआर-1 में तैनात पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया। इसके बाद आज तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….






