Ranchi: 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जायेगा। यह मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। जिसको लेकर टिकटों की बिक्री आज शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकटों की बिक्री 15, 16 और 17 नवंबर को होगी। टिकटों की बिक्री और मैच को लेकर कोरोना को देखते हुये बीसीसीआई ने निर्देश जारी किया है। जिसके आलोक में कोविड-19 को लेकर स्टेडियम में प्रवेश के लिए जेएससीए मैनेजमेंट कमेटी ने नियम तय कर दिए हैं। नियम का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा।
टिकटों की बिक्री और मैच को लेकर क्या है नियम
- स्टेडियम में वैसे ही दर्शकों को इंट्री मिलेगी, जो कोविड वैक्सीन का दोनों डोज ले लिये हों या जिनके पास 15 नवंबर 2021 के बाद की आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होगी। स्टेडियम में इंट्री से पूर्व जांच दल को सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
- सभी दर्शकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य, बिना मास्क के इंट्री नहीं मिलेगी।
- गेट में प्रवेश के समय एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाये रखनी होगी।
- टिकट पर अंकित सीट नंबर पर ही बैठना होगा, नहीं तो मैच देखने से वंचित होना पड़ सकता है।
- टिकटों की ब्रिकी 15, 16 और 17 नवंबर की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट काउंटर से होगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।
- एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकटों की बिक्री की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अब सड़क किनारे नहीं चलेंगी नॉनवेज की दुकानें..
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश






