Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। आज आधी रात को 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान “रेमल” बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकरायेगा। आशंका है कि तूफान “रेमल” भयानक रूप भी ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। रांची में आज सुबह से धूप-छांव हो रही है। हल्के बादल छाये हुये हैं। मौसम विभाग ने आज और कल पूर्वी, मध्य और दक्षिणी इलाकों जैसे सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और उत्तर पूर्वी जिलों जैसे दुमका और आसपास के इलाकों में गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने और ठनका का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी सकती है।
वहीं 28 और 29 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों जैसे दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा के साथ-साथ आसपास के जिलों में तेज हवा के झोंके, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : कातिल बनी पापा की परी ऑनलाइन मंगवाई क्लोरोफॉर्म
इसे भी पढ़ें : मिताली से शादी करने वाले हैं? क्या बोल गये क्रिकेटर धवन… जानें
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डिटेल… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साल में 10 गुना कमाई देने का बोल, कर गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की चार लोकसभा सीट पर चुनाव खत्म, रोने लगी एक विवाहिता… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : IAS मनीष रंजन को ED ने दी नई तारीख… जानें कब
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें











